
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट- 2026 का सफल आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित किसान डिग्री कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट- 2026 का सफल आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थाओं से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में धौलाना विधायक धर्मेश तोमर भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के लिए करीब 125 छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया था जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद लगभग 100 प्रतिभागियों को शॉर्ट लिस्ट कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।





























