👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज, अनवरपुर, जिला हापुड में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 6.00 बजे से एम०बी०बी०एस० के छात्रों, शिक्षकों, डॉक्टरों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया व उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन, वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचन्द्रन व संस्थान के प्रधानाचार्य आर०के० सहगल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे०के० गोयल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही एम०बी०बी०एस० के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें विजेताओं को पुस्कृत करके उनका उत्साह बढाया गया।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























