
त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का आरोग्यम वैलनेस योग केंद्र हापुड़ में सफलतापूर्वक समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर योग केंद्र के केंद्राध्यक डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह एवं योग प्रशिक्षक राहुल कुमार भारती के संचालन में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह योग प्रशिक्षण शिविर 10/02/2025 से 10/05/2025 तक संचालित किया गया।
त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर के सफ़लता पूर्वक संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् के निदेशक विनय श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र कुमार (आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग), योजना के सर्वेक्षक संस्थान के महेंद्र पाठक प्रशिक्षण समन्वयक दिव्यरंजन, शिवम गुप्ता संस्थान के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्र, डा. जगदानन्द झा एवं संस्थान के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय की अनन्त गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































