
गांव उपेड़ा के पास स्थित स्विमिंग पूल से समरसेबल की मोटर चोरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा गांव के पास स्थित एक स्विमिंग पूल में चोरों ने धावा बोल दिया। स्विमिंग पूल करीब एक महीने से बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर चोर समरसेबल मोटर चोरी कर ले गए।
स्विमिंग पूल के संचालक रविंद्र निवासी अट्टूटा को चोरी की सूचना चौकीदार ने दी। जानकारी मिलते ही रविंद्र मौके पर पहुंचे जहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूल बंद होने का फायदा चोरों ने उठा लिया। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

































