👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला राजीव विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स अचानक धंस गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के पीछे राजीव बिहार में पेठे वाली गली के पास सड़क धंसने से करीब दो फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया. गड्ढा इतना बड़ा है कि इसमें वाहन भी आसानी से समा सकते हैं. रात के समय में यह गड्ढा और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है. गड्ढे के आसपास किसी तरह का साइन बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

























