
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब में भारी बारिश की वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसकी वजह से रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे विभाग ने 20 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है जिसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सूबेदारगंज उधमपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। सितंबर के अंत तक ट्रेन का संचालन निरस्त करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में सूबेदारगंज उधमपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























