हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शुक्रवार को जनपद में तैनात उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए। बता दें कि धौलाना के उपजिलाधिकारी विवेक कुमार यादव को उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर बनाया गया है। साथ ही विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गढ़मुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह को डिप्टी कलेक्टर हापुड़ बनाया गया है। हापुड़ सदर उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को उपजिलाधिकारी धौलाना बनाया गया है। इसी के साथ डिप्टी कलेक्टर हापुड़ सुनीता सिंह को हापुड़ की उपजिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























