
हाइवे पर की जमकर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नौजवानों ने हाईवे किनारे गाड़ी रोक कर स्टंट बाजी की। दो युवक तो गाड़ी की छत पर चढ़ गए और दो बोनट पर बैठ गए। कभी कोई डांस करता तो कभी कोई गाना गाता। हाईवे पर अपनी जान को जोखिम में डालकर नौजवानों ने स्टंट किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक गाड़ी में सवार चार युवक जनपद हापुड़ के हाईवे पर पहुंचे जहां उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की और खुलेआम स्टंट किया। हाईवे पर जमकर डांस किया। इस तरह की हरकत करना कानून का उल्लंघन है। तेज रफ्तार वाहन से हादसे की संभावना भी बनी रहती है। मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































