👁 0 views Views
स्टंटबाजों के वाहन का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वाहनों में स्टंटबाजी कर रहे युवकों व वाहनों के विरुद्ध पुलिस लगातार चालान कर कार्रवाई कर रही है फिर भी नौजवान सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।
बात रविवार की रात की है जब मथुरा जनपद की एक कार में सवार युवकों ने केशव नगर हापुड़ की सड़क पर स्टंट किया और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हापुड़ पुलिस ने वीडियों को संज्ञान में लिया और कार का नौ हजार रुपए का चालान काट दिया। पुलिस ने लोगों से कानून विरुद्ध कोई भी कार्य न करने की अपील की है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051


























