👁 0 views Views
गाड़ी पर स्टंट करना पड़ा महंगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एक गाड़ी में सवार युवकों को स्टंट करना बहुत महंगा पड़ा और पुलिस ने सात हजार रूपए का अर्थ दंड लगा दिया।
हुआ यह था कि कि सोशल मीडिया पर स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था ।थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत कार सवार कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग व स्टंट करते हुए कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त कार का सात हज़ार रुपये का चालान किया।
हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:



























