
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हाईवे पर स्टंटबाजों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो गाड़ियां हाईवे पर चल रही है जिनमें सवार कार सवार चलती गाड़ी पर हाईवे पर स्टंट कर रहे हैं। एक गाड़ी पर तो भारत सरकार भी लिखा हुआ है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
हापुड़ में सोमवार को दो गाड़ियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हाइवे पर चल रही गाड़ियों की खिड़की पर लटक कर स्टंटबाज स्टंट कर रहे हैं। रील बनाने का क्रेज इस कदर युवाओं पर चढ़ा है कि वह कानून की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे। भारत सरकार लिखी गाड़ी पर भी स्टंट किया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































