👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ युवक नियमों को दरकिनार करते हुए दिख रहे हैं। भीड़ में इस तरह स्टंट करना जानलेवा भी हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जिसका दावा है कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टंट की वीडियो 13 जून की बताई जा रही है जिसमें कुछ युवक घुड़चढ़ी के दौरान एक गाड़ी से स्टंट कर रहे हैं। कार चालक गाड़ी को बेढंग तरीके से चला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





























