हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने गाजियाबाद में आयोजित एथलीट मीट में दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ ने तो गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया।
गाजियाबाद के लोनी में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के सीबीएसई एथलीट मीट में डीएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 92 अंक हासिल कर पूरी चैंपियनशिप में दूसरा और अंडर-19 बालिका वर्ग के खेलों में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के छात्रों ने 19 पदक अपने नाम किए हैं। अंडर -19 बालिका वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में वंशिका, 800 मीटर में प्रियंका, 400 मीटर रिले दौड़ में प्रियंका, वंशिका, आयुषी अधाना, खुशी चौहान, स्नेहा जिंदल की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























