हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को विद्यालय में डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रश्न मंच प्रतियोगिता सदन के अनुसार संपन्न कराई गई। इसमें विद्यालय के चार सदन लव कुश सदन, प्रहलाद सदन, भरत सदन तथा ध्रुव सदन के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह प्रश्न मंच प्रतियोगिता तीन चरणों में कराई गई। इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में वंदना सरस्वती बाल मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ से तथा कल्पना श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ से उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में लव कुश सदन प्रथम तथा प्रहलाद सदन द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरपाल ने सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्यालय के आचार्य/आचार्या पूर्णिमा व मनीष आर्य का पूर्ण सहयोग रहा।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093




























