
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज की छात्राएं शुक्रवार को सीओ कार्यालय व महिला थाना पहुंची और पुलिस की कार्यशैली को समझा। इस दौरान सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान छात्रों ने सीओ व महिला थाना प्रभारी के संग सेल्फी भी ली।
पुलिस की कार्यप्रणाली समझने के लिए छात्र-छात्राएं एकत्र होकर हापुड़ के सीओ कार्यालय व महिला थाना पहुंची जहां उन्हें अभिलेखों, रजिस्टर, आदि के बारे में बताया गया और सरकार द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया।





















