👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को विद्यालय प्रांगण में योग शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग शिक्षिका रुबी शर्मा द्वारा योग शिक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नमन, मनीष, केशव, करन, निहारिका, कार्तिकेय, सोनाक्षी गोयल, यशवीर, हिमांशु, अंशिका, रोहन, हिमांशी, खुशी आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता, योगिता, शिवानी, रेखा, रुकमणी, खुशी, प्रेमा, शशि शर्मा आदि शिक्षिकाओं व प्रधानाचार्या-विमला पाल का सहयोग रहा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























