
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):शिक्षा भारती द्वारा संचालित दस्तोई ग्राम एवम गोयना ग्राम में चल रहे संस्कार केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों में भारतीय संस्कृति के भाव बाल्यकाल से ही अंकुरित करने के दृष्टिगत बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
नर्सरी, के जी,एवं प्रथम कक्षा के सभी बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोयना ग्राम में रविन्द्री, चिंकी एवं चीनू तथा दस्तोई ग्राम में पूनम , राखी एवं शिल्पी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
बच्चों ने भगवान गणेश का छाया चित्र बना कर एवं उनके जीवन की कहानी का नाट्यरूपांतर प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया। विशेष रूप से नवनीत, आयशा, मितानसी ने प्कार्यक्रम में शामिल होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर केंद्र प्रबंधन मुकेश कुमार तोषनीवाल, शेषादेव समल, विशाखा गोयल, स्वाति गर्ग,कुलदीप कसाना एवं हेमन्त ने सभी बच्चों एवं टीचर्स को शुभकामनाएं प्रदान की।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























