समाजवादी छात्र सभा की छात्रों ने ली सदस्यता और भरे संकल्प पत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी छात्र सभा हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार को हापुड़ में एक शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में यह कैम्प हापुड़ के एसएसवी डिग्री के पास लगाया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही छात्रों को पीडीए जागरुकता अभियान से जागरुक किया तथा संकल्प पत्र भरवाएं गए।
संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि पेपर लीक, मुफ्त शिक्षा, फीस में वृद्धि, दाखिले में धांधली से छात्र परेशान है। समाजवादी छात्र सभा स्टूडेंट की समस्याओं के हल के लिए कार्य करेगा और छात्रों की आवाज को बुलंद करेगा। शिविर छात्रों ने संगठन के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। इससे पहले समाजवादी छात्र सभा गढ़मुक्तेश्वर में कैम्प लगा चुका है। इस अवसर पर हसीन चौधरी, मोहित जाटव, गौरव जाटव, दीपिका, गुफरान आदि उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922



























