👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव बनखंडा में स्थित दयावती लॉ कॉलेज में छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान किया और उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
दयावती लॉ कॉलेज के चेयरमैन डॉ आदित्य कुमार ने बताया शिक्षकों का देश के भविष्य के निर्माण में एक अहम योगदान है। छात्र देश की नींव है जिन्हें शिक्षक शिक्षित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी को धन्यवाद किया।
































