मेरी माटी, मेरा देश को लेकर छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को जनपद हापुड़ के स्कूल व कालेजों में हर घर तिरंगा, एवं मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन में रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कालेज हापुड़, डा.राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज गढ़मुक्तेश्वर, दीवान इंटर कालेज हापुड़, सर्व हितैषी इंटर कालेज भदस्याना, राजकीय हाईस्कूल लालपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं हाथों मे तिरंगा लिए वंदेमातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























