हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): एसएसवी इंटर कॉलेज हापुर में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि कोतवाल संजय कुमार पांडे ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। सामाजिक आर्थिक एवं सामाजिक रुप से नशा हमें बर्बाद कर देता है। विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर सुशील चौधरी व डॉ राजेश सिंह ने कहा कि जो लोग नशे को अपनाते हैं उनके शरीर के अंग जैसे ह्रदय, फेफड़े, आंते आदि सब नष्ट हो जाते हैं इसलिए हमें सदैव नशे से दूर रहना चाहिए। एसएसवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता राजेश्वर सिंह ने छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं अनु सैनी और आयुषी गौतम ने अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि किसी भी देश की छात्र उस देश का भविष्य निर्माण करते हैं। यदि हम नशे से दूर रहेंगे तो हमारा राष्ट्रीय मजबूत होगा। कार्यक्रम संचालक डॉ हरीश चंद्र सिंह ने किया। इस आयोजन में डॉक्टर संदीप सिंह, मदनलाल, सोमेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
































