हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गीत प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि समय-समय पर स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है जिससे छात्रों का मानसिक विकास हो।
गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निर्णायक मंडल में संगीत आचार्य नेहा गुप्ता ने छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया। इस दौरान बाल वर्ग में वेदांत ऋषि ने प्रथम, गौरांग ने द्वितीय तथा किशोर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं किशोर वर्ग में आशीष गौतम ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय तथा अनुभव ने तृतीय स्थान हासिल किया। छह सदनों में बैठकर हुए इस प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में राघव शर्मा प्रथम, वंश शर्मा द्वितीय तथा यश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।






























