👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले के केंद्रों पर आयोजित एमए विषय कोड जी-117, जी-130, जी-273, जी-289 की परीक्षा मंगलवार को स्थगित हो गई। जिस कारण छात्रों को केंद्रों से मायूस लौटना पड़ा। जिले के कॉलेजों में इन दिनों सीसीएसयू की वार्षिक, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को सीसीएसयू ने एमए के चार विषय कोड की परीक्षाएं स्थगित कर दिए जाने की सूचना प्रेषित की थी। हालांकि छात्रों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकीं। यही कारण रहा कि मंगलवार को एसएसवी समेत कई अन्य केंद्रों पर छात्र परीक्षा देने पहुंचे। लेकिन पेपर स्थगित होने की जानकारी होने पर लौटना पड़ा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























