हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के छात्रों ने जुलाई में आयोजित चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। वहीं फाउंडेशन के परिणाम आने से छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं। हापुड़ शहर के मौहल्ला देवलोक निवासी खुशबू गोयल, गिरधरपुर तुमरैल निवासी पुनीत मुदगल, अर्चित, प्रियांशु त्यागी, रितिक कंसल ने कड़े परिश्रम के साथ सीए की परीक्षा और तुषार गुप्ता ने फाउंडेशन की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
खुशबू के घर में खुशी का माहौल:
हापुड़ के मौहल्ला देवलोक निवासी खुशबू गोयल पुत्री पुनीत गोयल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। खुशबू ने 400 में 237 अंक प्राप्त किए हैं। 22 वर्षीय खुशबू ने साल 2015 में हापुड़ से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। खुशबू की मां पूजा गोयल ने बताया कि उसके यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और दिन-रात एक कर परिश्रम किया है। खुशबू के भाई आकाश गोयल ने कहा कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
पुनीत के ताऊ को हुई खुशी:
हापुड़ के गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी पुनीत मुदगल पुत्र दुष्यंत शर्मा ने भी सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है। पुनीत की इस सफलता की सबसे ज्यादा खुशी उनके पिता के बड़े भाई भवनेश को है क्योंकि पुनीत ने तैयारी अपने ताउ के यहां रहकर ही की है।
अर्चित ने भी पास की परीक्षा:
वहीं अर्चित गर्ग पुत्र गोविंद राम निवासी अहाता, गढ़ रोड हापुड़ ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है। अर्चित को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अर्जुननगर के प्रियांशु त्यागी ने उत्तीर्ण की परीक्षा:
हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी प्रियांशु त्यागी पुत्र रामेश्वर त्यागी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर 400 में से 257 अंक हासिल किए हैं। प्रियांशु ने सरस्वती बाल मंदिर से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना किया है।
रितिक कंसल ने किया नाम रोशन:
हापुड़ के जगन्नाथपुरी के निवासी रितिक कंसल पुत्र कृष्ण कंसल ने भी सीए की परीक्षा पास की है।
तुषार गुप्ता ने फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण की:
हापुड़ की देवलोक कॉलेनी के निवासी तुषार गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता ने फाउंडेशन की परीक्षा को उत्तीर्ण कर बाजी मारी है। तुषार ने 400 में से 271 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि तुषार गुप्ता हापुड़ जिला टॉपर रह चुके हैं जिसने 12वीं क्लास (कॉमर्स) डीपीएस से उत्तीर्ण कर अपने परिवार का नाम रोशन किया था। एक बार फिर इतनी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने परिवार का नाम रोशन किया है।
जुलाई में आयोजित हुई थी परीक्षा:
बता दें कि जुलाई 2021 में आयोजित की गयी फाइनल (ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स) और फाउंडेशन कोर्स की चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्रों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। सोमवार को ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू कोर्स) और फाउंडेशन कोर्स के नतीजों की घोषणा की गई।
कैसे देखें परिणाम:
सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड सीए परीक्षा पोर्टल: icaiexam.icai.org , caresults.icai.org और आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























