
👁 0 views Views
विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com/):हापुड़ में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करने बाद कहा कि छात्र–छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रतिभा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।ऐसे कार्यक्रम ही बच्चों में ज्ञान, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते है।





























