
खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): न्याय पंचायत स्तर पर शनिवार को गन्दू न॔गला न्याय पंचायत में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कंपोजिट विद्यालय फुल्डी में किया गया, जिसमें न्याय पंचायत के सभी 07 प्राथमिक विद्यालय एवं 04 उच्च प्राथमिक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने भाग लिया। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहन किया गया।प्राथमिक स्तर पर दौड़ में जुनेद, साकिब और समर फूल्डी से रिहान, चांद और अली खगोई से चेतन गंदूनगला से अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से है, बालिका दौड़ में अल्फ़िशा और अंबर फुल्डी से भावना गंदूनगला से अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से है। लंबी कूद में जुनैद, फुल्डी से रिहान खगोई से चेतन गंदूनगला से बालिकाओं में अंबर महकशाँ और फिजा ने अच्छा प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक स्तर में दौड़ में वारिश शादान और अफशान वैट अर्श और लव खागोई, कविश फुल्डी ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका दौड़ में असबा फुल्डी लैविश, गुंजन और ज़िक्रा खगोई ने अच्छा प्रदर्शन किया। लंबी कूद में अफशान वैट और काविश फुल्डी और लव खगोई क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। गुंजन खागोई असबा फुल्डी और अनम खागोई ऊंची कूद में अफशान कविश और अब्दुल अहद और बालिकाओं में असबा गुंजन और अनम ने स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में कविश और वारिश ने स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में असबा प्रथम रही।
इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने कुशलता पूर्वक खेल प्रतियोगिता प्रारंभ कराईं। NPRC महोदय मोहम्मद अरशद द्वारा खेलों का संचालन किया गया, बाकी सभी विद्यालयों से शिक्षक जाने आलम, जितेंद्र, आमिल, मीनाक्षी, तुषार, सचिन, राहुल उपस्थित रहे।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474






























