हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):प्राथमिक विद्यालय नवादा जनपद हापुड़ में गुरूवार को सड़क सुरक्षा के अंतर्गत बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति की आयोजित बैठक में सभी अभिभावकों को बच्चों के बनाए चार्ट्स के माध्यम से ट्रैफिक लाइट और उनके नियमों की जानकारी दी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा द्वारा बच्चों को सड़क पार करते समय रखने वाली सावधानी के बारे में बताया।डॉ० रेणु ने बच्चों को बताया कि सभी बच्चे अपने माता पिता को यह संदेश दें कि गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट व दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ़ सहित श्रीमती नाजरीन, रिंकी,शबाना,असलम,
बाबुद्दीन,कैलाश,सुमन,प्रेमचंद व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती शीतल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार दिए गए।




























