👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यातायात पुलिस के पटीएसआई बिजेंद्र पाठक ने छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और संबंधित अभियान के तहत ई-चालान की जानकारी दी। यातायात पुलिस के टीएसआई बिजेंद्र पाठक शनिवार को पिलखुवा के आरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे जहां छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह पुलिस कार्रवाई करती है। साथ ही नियमों का पालन करने से सफर सुरक्षित होता है। इस दौरान छात्रों ने बड़े ध्यान से टीएसआई बिजेंद्र पाठक को सुना। इस दौरान प्रधानाचार्य रचना तोमर, अशोक शर्मा, अविनाश राणा, छवि तोमर, रितु तोमर आदि उपस्थित रहे।


























