👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समीप के गांव हरसिंगपुर के परिषदीय जूनियर हाई स्कूल के परिसर में गुरुवार की सुबह बिजली का टूटा हुआ तार देख कर छात्र घबरा उठे और उन्होंने विरोध व्यक्त किया।
छात्रों का कहना है कि प्रार्थना स्थल से होकर एक ट्यूबबैल को जा रही बिजली सप्लाई का तार आए दिन टूट कर गिरता रहता है, जिससे उनकी जान को खतरा बना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कई बार बिजली अफसरों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि टयूबवैल के पास लगे ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जा सकती है। ऐसा करने से खतरा टल जाएगा।


























