👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एसएसवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज इतिहास विभाग के 35 छात्रों ने गुरुवार को मेरठ के राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्राहलय मेरठ का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण पर निकले 35 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम-1857 की क्रांति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर इतिहास विभाग के प्रोफेसर दीपक कुमार, प्रज्ञा माहेश्वरी, नितिन कुमार आदि उपस्थित थे।




























