हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या डिग्री कालेज हापुड़ में सोमवार को अंग्रेजी विभाग में एथोस सोसायटी के तत्वाधान में छठे सत्र का आरंभ हुआ जिसमें 20 वी सेंचुरी ब्रिटिश पोएट्री के विभिन्न कवियों पर छात्राओं ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन देखकर अपने विचार व्यक्त करें। आयशा ने मौडर्निज्म एवं पोस्ट मोडर्निज्म पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया वही दीप्ति ने टी.एस इलियट एज ए सिंबॉलिस्ट विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इमरन ने ऑब्जेक्टिव को रिलविव इन्वेस्ट लैंड एंड द प्रफोक्स एवं स्पीरिचुयस मुंडी एक आकल्ट विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस आयोजक को विभाग की प्रवक्ता डॉ आभा शुक्ला कौशिक, डॉ अरुणा शर्मा विभागध्यक्षा के कुशल निर्देशन में किया गया तथा हर पेपर के प्रस्तुतीकरण के पश्चात प्रवक्ताओं द्वारा उसमें सुधार हेतु विस्तार से सुझाव दिए गए एवं समस्त उपस्थित छात्राओं द्वारा हर प्रस्तुतीकरण के बाद विषय संबंधी प्रश्न पूछे गए तथा शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने हेतु इस सेमिनार का आयोजन किया गया। जहां इस प्रक्रिया से छात्राओं के मन से स्टेज के प्रति भय निकल जाता है। वही साहित्य संबंधित ज्ञान वर्धन होने से आत्मविश्वास में भी बढ़ावा होता है जिससे छात्रों के व्यक्तित्व का चहुमुखी विकास भी होता है. उपरोक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेमिनार के छठे सत्र का समापन हुआ। सेमिनार में इमरन, दीप्ति, गुलफशा, रुखसार, भारती इत्यादि छात्राएं उपस्थित रहे रही।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























