👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर स्थित एक स्कूल में बुधवार को निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों ने अपने दांतो की जांच कराई.
मुख्य व दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन सैनी अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे जहां छात्रों के दांतों की जांच की. छात्रों को दंत रोग विशेषज्ञ ने कैविटी होने के कारण भी बताएं और चॉकलेट इत्यादि से परहेज करने को कहा. इस दौरान चौधरी युद्धविर सिंह आदि उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























