
विकसित यूपी 2047 के लिए छात्राओ ने दिए सुझाव
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने का अभियान शुक्रवार को आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए प्रदेश के विकास के लिए रचनात्मक व सार्थक सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में भविष्य के उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु जागरूकता बढ़ाता है तथा उनमें नवाचार, सुझाव देने की क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को प्रोत्साहित करता है। विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विद्यार्थियों ने अनेक रचनात्मक सुझाव दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सोनिया रानी, रीना सिंह, नीतू यादव, इशिका शर्मा और नुपुर राघव की पूर्ण सहभागिता रही l
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012































