हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्रीमती कमला पब्लिक स्कूल मेरठ रोड हापुड़ में निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ठंडा शरबत वितरित किया गया जिसमें विद्यालय के निर्देशक सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, पारुल शर्मा, बृज मोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल व अध्यापक, अध्यापिका एवं सेवक-सेविका ने स्वयं शरबत बांटकर उत्साह दिखाया. हिमानी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सेवा परोपकार एवं परमार्थ की भावना का विकास होता है तथा समाज सेवा का भाव बचपन से ही बच्चों के हृदय में डालना हमारा परम कर्तव्य है. विद्यालय में सेवा से संबंधित आयोजन भी समय-समय पर होते रहने चाहिए. छात्र-छात्राओं ने शरबत बांटकर अत्यंत आनंद का अनुभव किया व प्रधानाचार्या से भोजन वितरण करने के लिए भी आग्रह किया. विद्यालय प्रबंधक ने इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में होते रहेंगे ऐसा आश्वासन देकर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225
























