हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्रा का विसरा सुरक्षित रखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मृतका के भाई ने कार्रवाई करते हुए पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
ज्ञात हो कि गढ़ के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा की शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन जब छात्रा का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो शनिवार को पुलिस ने रास्ते में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जिसके पश्चात मृतक के भाई ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके बाद बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























