👁 0 views Views
सूर्य नमस्कार में छात्र-छात्राएं आहुतियां डालने आगे आए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के तत्वावधान में हापुड में सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान के दौरान शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ के 115 छात्रों ने 1150 सूर्य नमस्कार लगाए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव दत्त शर्मा ,क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, योग प्रमुख रोहन आर्य व आकांक्षा त्यागी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811


































