👁 0 views Views
3333 वर्ष के सतत ग्रेगरी कैलेंडर को देखकर छात्रों में मचा कौतुहल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री शांतिस्वरुप कृषि इंटर कालेज में स्थापित डा.सी वी रमन भौतिकी लैब के बाहर लगे 3333 वर्ष के सतत ग्रेगरी कैलेंडर का अवलोकन करने हेतु छात्र उमड़ पड़े। यह कैलेंडर विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल द्वारा तैयार किया गया है।
सात रंगों से तैयार यह कैलेंडर वर्ष, दिनांक व दिन बताता है। छात्रों ने गत वर्षों से लेकर आगामी वर्षों में किस तिथि को कौन सा दिन होगा, का अवलोकन किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























