
रद्दी में बेच दी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं, BSA हुई नाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परतापुर में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षकों ने रड्डी में बेच दी जिसके बाद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर ने मामले में कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित और मिड डे मील की पंजिका को जांचा तो उसमें भारी अंतर मिला। ऐसे में मिड-डे मील में फर्जीवाड़े की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ ऋतु तोमर सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापुर पहुंची और स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 82 छात्रों के सापेक्ष 46 उपस्थित मिली जबकि तीन दिन पूर्व की उपस्थिति क्रमशः 63, 55 और 67 छात्र प्रदर्शित किए गए। मिड डे मील की पंजिका में छात्रों की संख्या अधिक दर्शायी गई थी। निरीक्षण के दौरान पता चला कि बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं सफाई करने के दौरान रड्डी में बेच दी गई है। विद्यालय में आयोजित बैठकों का भी जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद जिलाधिकारी ने नाराजगी ज़ाहिर की है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926































