👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सभी मदरसों में राष्ट्रगान शुरू हो गया है. शासनादेश आने के बाद सभी मदरसों में आदेश का पालन किया जा रहा है जिसके चलते गुरुवार से हापुड़ के लगभग 120 मदरसों में राष्ट्रगान शुरू हो गया. राष्ट्रगान के बाद कक्षाओं का संचालन होता है. गांव असौड़ा के मदरसा में छात्रों-शिक्षको द्वारा राष्ट्रगान गाया गया.


























