
👁 0 views Views
स्कूल से लौटा छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर छात्र की गुमशुदगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पिलखुवा की शमशाद रोड निवासी नौशाद ने बताया कि उनका बेटा जीशान दोपहर करीब 2:00 बजे स्कूल से लौटा था। लौटने के बाद वह अचानक घर से कहीं चला गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तुरंत मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























