हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर एक किशोर के साथ कुछ दबंगों द्वारा मार पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र एक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता है जो इस दौरान घायल हो गया। छात्र ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है जिसके पास कुछ दिन पहले एक लड़की की आईडी से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई जिसने छात्र को कुचेसर रोड चौपला पर मिलने के लिए बुलाया। शुक्रवार को छात्र अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा जहां पर कुछ युवकों ने छात्र के साथ मार पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान घायल का सर फट गया जिसने मामले की सूचना पुलिस को दी। किशोर ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























