👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड पर स्थित एक स्कूल में दो नवंबर को शिक्षक और छात्र के बीच हुई मारपिटाई के मामले में मोदीनगर रोड निवासी शिक्षक आयुष सिंघल ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। आयुष सिंघल स्कूल में शिक्षक हैं जिनके साथ छात्र ने मार पिटाई की थी। मिली जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के छात्र द्वारा शोर मचाने पर शिक्षक ने उसे समझाया। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई और छात्र ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS






























