
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा की तरफ को जाने वाले रास्ते पर बुधवार को राजपूताना इंटर कॉलेज से दसवीं की कक्षा का पेपर देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। एक छोटा हाथी से आमने-सामने की टक्कर के दौरान स्कूटी सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने जैसे दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व छोटा हाथी व स्कूटी बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई । मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय जुवैर पुत्र इकबाल निवासी धौलाना हनुमान मूर्ति के पास के रहने वाले के रूप में हुई है।
























