हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी एक स्कूल में कक्षा नवीं की छात्रा है जिसे पिछले छह महीने से चमरी का रहने वाला गौरव परेशान करता आ रहा है। मामला 17 दिसंबर की दोपहर का है जब आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और एचपीडीए के पास स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर पहुंची तो परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने हापुड़ पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने नाबालिक छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

































