
तहसील धौलाना की एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा नाबिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड का पुलिस व प्रशासन नारी सशक्तिकरण की दिशा में हर सम्भव प्रयास कर रहा है और महिलाओ व बालिकाओ में आत्म विश्वास जगा रहा है।
जनपद हापुड की तहसील धौलाना मे मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत शासन की महत्वाकांक्षी योजना को गति देते हुए गुरुवार को धौलाना एसडीएम का एक दिन का पदभार धौलाना की छात्रा नाबिया ने संभाला।नाबिया ने स्टाफ का परिचय लेते हुए समस्याए लेकर आए लोगो की परेशानी को सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर धौलाना एसडीएम मनोज सिंह ने एक दिन के लिए नियुक्त एसडीएम नाबिया का सहयोग किया। इस दौरान तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब अमरपाल सिंह, दिव्यांशी सिंह, एआरओ अजेय वीर सिंह, सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
बता दें कि नाबिया धौलाना के एस एस एन स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा है और धौलाना ग्राम प्रधान अतीक भाई अहमद की पौत्री है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020


































