👁 0 views Views
चलते ऑटो से कूदी छात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा डिग्री कॉलेज में पढ़ती है जो कि गुरुवार की शाम कॉलेज से घर लौटने के लिए चौराहे से ऑटो में सवार हुई थी। गांव के पास पहुंचने पर ऑटो चालक ने सुनसान रास्ते की ओर ऑटो मोड़ दिया जिसके बाद छात्रा बिना कुछ सोचे समझे चलते ऑटो से कूद गई। कूदने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























