
👁 0 views Views
लाखों रुपए जेवर के साथ छात्रा दोस्तों संग उड़न छू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक इंटर कालेज से टीसी लेने गांव से आई एक छात्रा अपने दोस्तों के साथ उड़न छू हो गई। पुलिस व परिवार जन छात्रा को खोजने में जुटे हैं, परन्तु छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार एक गांव की एक छात्रा हापुड़ के एक इंटर कालेज से टीसी लेने की बहाने गांव से हापुड़ आई और उसके दो दोस्त छात्रा को ले उड़े। छात्रा अपने साथ 50 हजार रुपए नकद व लाखों रुपए के सोने के जेवर भी साथ ले गई है। छात्रा के पिता ने हापुड़ नगर कोतवाली में गांव उबारपुर के दो युवकों को नामजद किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































