हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर दिन दहाड़े पिस्टल तान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली। आरोपी की पहचान मौहल्ला आदर्शनगर निवासी सौरभ पुत्र सुनील के रुप में हुई है।
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसएसवी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर सोमवार को छात्र सौरभ ने एक अन्य छात्र पर खुलेआम पिस्टल तान दी। मौके पर मौजूद छात्रों ने सौरभ को समझाने का प्रयास किया। हंगामा होता देख कई छात्र मौके पर पहुंच गए जिसके बाद सौरभ ने खुद को चौकी में बंद कर लिया। पुलिस ने किसी तरह सौरभ को बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस ने सौरभ से पिस्टल को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने सौरभ के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज कराया था जिसे वापस लेने के लिए सौरभ ने पिस्टल तानकर दबाव बनाया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























