
छात्र ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपनी मौत का रचा ढोंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोशल मीडिया पर छाए रहने व व्यूज बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की हरकतें कर रहे हैं। इसी बीच जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले कक्षा 9 के एक छात्रा ने व्यूज़ की खातिर अपनी ही आत्महत्या का ढोंग रचा और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। यह जानकारी इंस्टाग्राम के मेटा कंट्रोल रूम गुरुग्राम ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस किशोर के घर पहुंची तो असलियत का पता चला। बालक ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में बालक ने सल्फास का पाउच लेकर एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। इस वीडियो में उसने अपनी जिंदगी का अंतिम दिन बताते हुए कहा कि वह फिर कभी किसी से नहीं मिलेगा।
सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बच्चे ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइब बढ़ाने के उद्देश्य से डाला था। वीडियो प्रसारित होने की चाहत में उसने आत्महत्या जैसे गंभीर विषय को भी मजाक बना दिया। किशोर ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























