हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित हरोड़ा रोड ओवरब्रिज से आत्महत्या करने के मकसद से छलांग लगाने वाले छात्र की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है.
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के मोहल्ला मालीवाडा निवासी 17 वर्षीय गौरव सिंभावली के गांव हाजीपुर में अपने मामा मनदीप सिंह के घर पर रहता था जो आर एस इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था. सोमवार को वह ओवर ब्रिज पर पहुंचा और किसी से काफी देर तक फोन पर बात करता रहा जिसके बाद उसने आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां छात्र ने देर रात दम तोड़ दिया.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS
























